फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आठ लाख के टूल्स बरामद, एक चोर दबोचा

आठ लाख के टूल्स बरामद, एक चोर दबोचा

Fri, 09 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आठ लाख के टूल्स बरामद, एक चोर दबोचा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
चार दिन पहले क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से कीमती टूल्स बरामद कर लिए गए है।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के औद्योगिक एरिया बेगमपुर में एक कंपनी के एमडी के आफिस में रखी तिजोरी से करीब आठ लाख की कीमत के टूल्स चोरी कर लिए गए थे।
सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई थी। प्रकाश में आया था कि कैंटीन कर्मचारी सूरज कुमार पुत्र काली चरण निवासी बांडोन थाना कोतवाली राय जिला मथुरा हाल निवासी बेगमपुर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कंपनी के प्लांट हेड राम प्रशाद यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपी सूरज को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल करना बताया, जिसकी निशानदेही पर बेगमपुर में किराये के मकान से चोरी किए गए कीमती टूल्स बरामद कर लिए गए। एसओ ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। वहीं, दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र के ग्राम शेखपुरी घोड़ेवाली में पशु चोरी के मामले में फरार चल रहे फुरकान पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर हाल निवासी दादुपुर गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी भेल तिराहा के पास उस समय हत्थे चढ़ा जब वह कई फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed