{"_id":"5d1e41128ebc3e3cf622417b","slug":"15622638011-haridwar-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के युवक के आत्महत्या प्रकरण में दो सगे भाई नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शामली के युवक के आत्महत्या प्रकरण में दो सगे भाई नामजद
Fri, 05 Jul 2019 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
शामली के युवक के आत्महत्या करने के मामले में उसी के ही गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुधवार को रेलवे स्टेशन के सामने होटल अशोका के कमरा नंबर 17 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक की पहचान विजय पुत्र नरेंद्र निवासी गांव मुंडेट कलां थाना आदर्श नगर जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में युवक ने लिखा था कि उसके ही गांव के रवि और उसके भाई रविंद्र पुत्र वीरेंद्र उर्फ छोटा ने उसकी तीस लाख की रकम फ्यूचर मेकर कंपनी में निवेश कराई थी। लेकिन अब वह रकम डूबने की बात कह रहे हैं। सुसाइड नोट में लिखा था कि रकम मांगने पर उसे गोली से उड़ाने की धमकी दी जा रही थी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर परिजन यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दोनों भाइयों ने उनके बेटे के तीस लाख की रकम के अलावा परिचितों की भी दस लाख की रकम निवेश कराई थी, लेकिन वह भी नहीं लौटा रहे हैं। आरोप है कि इसी वजह से मानसिक तनाव में चल रहे उसके बेटे ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि दोनों सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।