फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ज्वालापुर में सामने आया तीन तलाक का मामला

ज्वालापुर में सामने आया तीन तलाक का मामला

Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर में सामने आया तीन तलाक का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर की एक महिला को तीन दफा तलाक बोलकर तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र की एक एक महिला का निकाह छह वर्ष पूर्व पथरी के एक गांव के रहने वाले जाहिद पुत्र कालू हसन हुआ था। युवती पक्ष ने निकाह में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति जाहिर, जेठ सईद, जहीर, देवर खालिद, सास खातून, ससुर कालू हसन ने दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कार व पांच लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दी। आरोप है कि उसे भूखा प्यासा रखा गया और उसका मानसिक व शारीरिक उतपीड़न किया जाने लगा। पिछले साल मई में महिला कुछ दिनों के लिए अपने ज्वालापुर स्थित मायके आ गई। कुछ समय बाद जब महिला वापस पहुंची तो मालूम हुआ कि उसके पति जाहिद ने दूसरा निकाह कर लिया। फिर भी ससुराल में ही रहती रही। कार और पांच लाख रुपये न लाने पर बीते तीन जून में महिला को उसके बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। महिला अपने मायके आ गई। आरोप है कि पति, देवर और अन्य लोग मायके आए तो उसके साथ मारपीट कर दी। दहेज न देने पर पति ने सभी घर वालों के सामने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति जाहिद, ससुर कालू हसन, जेठ सईद, जहीर, सास खातून, देवर खालिद निवासीगण धनपुरा पथरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed