फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ओएलएक्स पर कम्प्यूटर बेचने के फेर में गवाएं दो हजार

ओएलएक्स पर कम्प्यूटर बेचने के फेर में गवाएं दो हजार

Sun, 16 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर कम्प्यूटर बेचने के फेर में गवाएं दो हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कंप्यूटर बेचने के चक्कर में एक युवक ने दो हजार रुपये गवां दिए। युवक ने इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस से शिकायत की है। उधर, एक युवक के एटीएम से बीस हजार रुपये उड़ा लिए गए।

ज्वालापुर क्षेत्र की गली नंबर ए-10 सुभाषनगर के रहने वाले हर्षिक त्रिपाठी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। जानकारी दी कि उसने ओएलएक्स पर कंप्यूटर को बेचने के लिए जानकारी डाली थी। आरोप है कि एक नंबर से उसे कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने कहा कि वह उसका कंप्यूटर 7700 में खरीदने के लिए तैयार है। फिर उसने युवक से पूछा कि वह कौन सी मोबाइल फोन एप इस्तेमाल करता है तो युवक ने गुगल एप के संबंध में बताया। फोन कर रहे शख्स ने कहा कि वह तीन हजार रुपये भेज रहा है और बाकी पैसे देकर उसका बेटा कंप्यूटर ले जाएगा। युवक ने हामी भर दी। इसी दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन पर आए एक मैसेज के बारे में खरीददार बता रहे ठग को जानकारी दे दी और उसके खाते से दो हजार रुपये उड़ा लिए गए। उधर, वतन कुमार शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला चाकलान ने पुलिस को जानकारी दी कि पेटीएम पर उसका खाता है। उसके खाते से बीस हजार की रकम उड़ा ली गई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि साइबर सेल को दोनों ही शिकायतों की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed