{"_id":"5b92c3c8867a557ea94a4ea2","slug":"151536345032-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे के धंधे का पर्दाफाश, संचालक भाईयों समेत 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे के धंधे का पर्दाफाश, संचालक भाईयों समेत 1
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला मालियान में एक घर में छापा मारकर सट्टे के धंधे का पर्दाफाश करते सट्टा चलाने वाले दो सगे भाइयों समेत 18 लोगों को दबोच लिया। सटोरियों से करीब पच्चीस हजार की रकम बरामद की गई है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भूपेंद्र उर्फ सोनू एवं उसके भाई राजीव पुत्र फूलचंद निवासी मोहल्ला मालियान के घर पर चिड़ी कबूतर पर सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने जब छापा मारा तब सट्टे के धंधे का संचालन कर रहे दोनों भाई के अलावा सोलह लोग भी पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों के नाम सुमित, राशिद, दीपक कुमार, दुष्यंत कुमार, सुरेश, गौरव सतेजा, फिरोज हुसैन, हसरत अली, मोहम्मद लियाकत, शिवराम, राहिब, आमिर खान, सुनील कुमार, लोकेश, देवांग, सागर को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक चार्ट पर चिड़ी कबूतर से लेकर कई अन्य चित्र बने होते हैं, जिन पर सट्टा लगाया जाता है। सट्टा लगा रहे व्यक्ति की पर्ची उसी चित्र की निकल आई, जिस पर उसने सट्टा लगाया है तब उसे लगाई गई रकम का दस गुना मिलता है।