{"_id":"5a7f25b54f1c1b0a7b8b635d","slug":"151518282165-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी कर बेचने के गोरखधंधे का भंड़ाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल चोरी कर बेचने के गोरखधंधे का भंड़ाफोड़
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
पुलिस ने टैंकर से डीजल- पेट्रोल चोरी कर बेचने के गोरखधंधे का भंड़ाफोड़ किया है। क्षेत्र के गांव भारापुर में एक पेट्रोल पंप पर चोरी से तेल बेच रहे टैंकर के चालक, पंप के मैनेजर और सेल्समैन को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि टैंकर का हेल्पर फरार होने में कामयाब रहा। शांतरशाह चौकी प्रभारी की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की गांव भारापुर में एक पेट्रोल पंप पर चोरी का डीजल एवं पेट्रोल बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ पेट्रोल पंप छापा मारा, तब टैंकर से तेल निकालने की तैयारी थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर आजाद पुत्र मुर्तजा निवासी भारापुर भौरी, सेल्समैन प्रदीप पुत्र मोहन सिंह निवासी जखोल रुदप्रयाग एवं टैंकर के चालक दानिस पुत्र जाकिर निवासी अंबेटापीर निकट नकुड जिला सहारनपुर को पकड़ लिया, जबकि टैंकर का हेल्पर सदाकत भागने में कामयाब रहा। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि लंढौरा में इंडियन ऑयल के डिपो से टैंकर भानियावाला में सार्थक फिलिंग स्टेशन पर डिलीवरी देने के लिए निकला था। लेकिन वहां जाने के बजाय चालक ने यहां पहुंचकर डुप्लीकेट चाभी से लॉक खोल दिया था और तेल निकालने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
बताया कि पेट्रोल पंप मालिक इस्लाम पुत्र जमील निवासी भारापुर की भूमिका के संबंध में भी जांच कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चौकी में डटे रहे भाजपा नेता
तेल चोरी के पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने के लिए भाजपा का एक जिला उपाध्यक्ष और एक मंडल अध्यक्ष घंटों तक शांतरशाह चौकी में डेरा डाले रहे। लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस ने उनकी एक न सुनी। भाजपा नेताओं की मौजूदगी को लेकर रुड़की के भाजपा नेताओं में भी खुसर फुसर होती रही।
धंधे में नए नहीं चालक- हेल्पर
टैंकर से तेल चोरी करने के धंधे में चालक परिचालक नए नहीं है, ये बात पुलिस खुद बोल रही है। जिस तरह से डुप्लीकेट चाभी बनवाई गई थी, उससे यह साफ हो जाता है। टैंकर में पेट्रोल एवं डीजल की क्षमता 12-12 हजार लीटर की थी। टैंकर की चाभी एक डिपो में होती है और दूसरी चाभी पेट्रोल पंप पर मालिक के कब्जे में होती है।
पूरे तक तक जाने में जुटी पुलिस
तेल चोरी का यह धंधा कब से फल फूल रहा था, ये बात अभी प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आई है। पुलिस हत्थे चढ़े मैनेजर, सेल्समैन और टैंकर चालक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इन सभी के मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी, ताकि इनकी सांठगांठ कब से है, ये पता चल सकें। चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत की मानें तो पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने के प्रयास जारी है।