{"_id":"5b294d9e4f1c1b644d8b7880","slug":"141529433501-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पायजामा टीशर्ट पहनने टोकना पड़ा महंगा, रिश्ता टूटने की कगार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पायजामा टीशर्ट पहनने टोकना पड़ा महंगा, रिश्ता टूटने की कगार पर
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। प्लाजो-टीशर्ट पहनने पर पति के एतराज जताने पर बात इस कदर बिगड़ गई कि मामला कोतवाली तक पहुंच गया। विवाद की मामूली-सी वजह देखते हुए, पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की, मगर पत्नी तलाक देने पर अड़ी हुई है।
ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर में रहने वाले दंपति के बीच छिड़े मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दरअसल, पत्नी के प्लाजो-टी शर्ट पहनने पर पति ने टिप्पणी कर दी। गुस्साई पत्नी ने, पति को दो टूक जवाब दे दिया कि मैं प्लाजो-टीशर्ट अपने मायके से लाई है, यह तुमने नहीं दिया है। यह बात पति को भी नागवार गुजरी। पति ने भी पत्नी को गुस्से में भला-बुरा कह डाला। पत्नी रूठकर अपने मायके पहुंच गई। मायके और ससुराल पक्ष के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति की शिकायत कर दी। पति के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस को पूरी कहानी का पता चला। पुलिस ने दंपति के बीच सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। उल्टे पत्नी ने दो टूक कह दिया कि वह तो तलाक देगी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रकरण पारिवारिक है, लिहाजा कोशिश है कि दंपति के बीच सुलह हो जाए।