फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भिखारिन की बेटी को कब मिलेगा इंसाफ

भिखारिन की बेटी को कब मिलेगा इंसाफ

Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भिखारिन की बेटी को कब मिलेगा इंसाफ

विज्ञापन
कुणाल दरगन
हरिद्वार।
पूरा एक साल गुजरने को है, लेकिन रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी के पीछे गंगा तट पर रेप के बाद बड़ी ही दरिंदगी से कत्ल कर दी गई आठ साल की मासूम के परिवार को आज तक इंसाफ नहीं मिल सका। हरिद्वार पुलिस की पूरी जांच केवल एक संदिग्ध फक्कड़ साधु पर आकर ठिठकी हुई है, जो एक मामले में जेल में है। कातिल तक पहुंचने की आखिरी उम्मीद डीएनए रिपोर्ट का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है।
दिल दहला देने वाली यह घटना चार मई को दिन के उजाले में घटी थी। पेशे से रिक्शा चालक की बेटी अपनी मां के साथ रोजाना की तरह उस दिन भी भीख मांगने निकली थी। लघुशंका के लिए मासूम अपनी मां के हाथ से हाथ छुड़ाकर रोडीबेलवाला चौकी के पीछे गंगा तट पर गई थी। तब वहां मौजूद किसी दरिंदे ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मासूम चीख चिल्ला न पाए इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंस दिए गए थे। मृतक भिखारिन और रिक्शा चालक की बेटी होने से पुलिस सुकून में थी। एक फक्कड़ साधु प्रकाश में भी आया, उसे जैसे- तैसे पकड़ा भी, लेकिन उसकी पहचान कौन करें, लिहाजा उसे किसी दूसरे मामले में जेल भेजा गया। वह अभी जेल में ही है।
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड का खुलासा वैज्ञानिक पद्धति से ही संभव है। तभी पुलिस ने वैजाइनल स्वैप से मिले साक्ष्य का डीएनए कराया, अब उस डीएनए को उस संदिग्ध के डीएनए से मिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो पलायन कर गया पीड़ित परिवार
बेटी के कातिल के गिरेबां तक पुलिस के हाथ न पहुंचने से नाउम्मीद परिवार संभवत: यहां से पलायन कर गया है। अमर उजाला की टीम ने चंडीघाट आधा पुल के नीचे पहुंचकर रिक्शा चालक के परिवार को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ अता पता नहीं चल सका। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि अब वह परिवार यहां दिख नहीं रहा है।


वो भिखारिन की बेटी थी इसलिए...
रेप के बाद आठ साल की मासूम बेरहमी से कत्ल कर दी गई। पर, राजनीतिक दलों, स्वंयसेवी संस्थाओं ने खामोशी की चादर ओढ़ ली। किसी ने भी उसे इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरना जरूरी नहीं समझा। क्योंकि वह एक भिखारिन की बेटी थी क्या सिर्फ इसलिए? जम्मू कश्मीर के कठुआ में रेप के बाद मौत के घाट उतार दी गई बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में भी कई कैंडल मार्च निकाले गए लेकिन गंगा तट पर हूबहू ऐसे ही मौत की नींद सुला दी गई मासूम को इंसाफ दिलाने की फुर्सत किसी को नहीं है।



विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपेार्ट में संदिग्ध के डीएनए सैंपल से मेल न होना सामने आया था। चूंकि रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे इसलिए अब गाजियाबाद में सीबीआई की फोरेंसिक लैब में सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। संदिग्ध अब भी जेल में है या नहीं, इस बारे में संज्ञान नहीं है। पीड़ित परिवार कहां है, इसका स्टेटस भी चेक कराया जाएगा।
ममता वोहरा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed