फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संत ने की बालिका से छेड़छाड़, बुरी तरह पीटा

संत ने की बालिका से छेड़छाड़, बुरी तरह पीटा

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
संत ने की बालिका से छेड़छाड़,  बुरी तरह पीटा
विज्ञापन

हरिद्वार।
कनखल के सूरत गिरि बंगला में गुजरात की एक बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक संत की बालिका के परिजनों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। परिजनोें ने संत को कनखल पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम के पिता ने संत के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

गुजरात के सोमनाथ जिले से आए श्रद्धालुओं का दल संन्यास रोड पर सूरत गिरि का बंगला आश्रम में ठहरा हुआ है।
दोपहर बाद करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं के दल में शामिल दस साल की एक बच्ची को आश्रम में मौजूद एक संत आम दिलाने का झांसा देकर आश्रम की छत पर ले गया। छत पर ले जाकर संत ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने अपने कमरे में पहुंचकर परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजनों ने संत को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आश्रम में हंगामा होने पर आश्रम के संत एवं कर्मचारी भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ब्रह्मचारी औचित्यानंद निवासी कैलाश आश्रम लक्ष्मण झूला मार्ग मुनिकीरेती जिला टिहरी गढ़वाल बताया। एसओ ने बताया कि आरोपी सूरत गिरि बंगला आश्रम में ठहरा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed