{"_id":"5caf8e05bdec2213f75502dc","slug":"111555009029-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में डूबे दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में डूबे दो युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
क्षेत्र के बावन दर्रा में डूब रहे एक बुजुर्ग की जान बचाते वक्त दो युवक डूब गए। एक युवक का शव जल पुलिस ने बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चला। इधर, डूब रहे बुजुर्ग के सकुशल बचने की बात कही जा रही है।
बावन दर्रा में बृहस्पतिवार को स्नान कर रहे दो युवकों ने एक बुजुर्ग को डूबते हुए देखा। दोनों युवक उसे बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन पानी की भंवर में उल्टा दोनों युवक ही फंस गए। इधर, डूब रहा बुजुर्ग जैसे तैसे बचकर बाहर निकल आया। जायरीनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। धनौरी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आननफानन जल पुलिस को बुलाया। कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे युवक का अब तक पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुदिस्सर चंदेल पुत्र हमीर चंदेल निवासी वार्ड नं 18-ए मोहल्ला गमेड़ा जिला उधमपुर, जम्मू कश्मीर के रूप मे हुई। जबकि दूसरे युवक के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। धनौरी पुलिस ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।