फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   युगल के बीच था चाची भतीजे का रिश्ता

युगल के बीच था चाची भतीजे का रिश्ता

Fri, 09 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
युगल के बीच था चाची भतीजे का रिश्ता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सल्फास खाकर खुदकुशी करने वाले युगल के बीच चाची- भतीजे का रिश्ता था। वे तीन दिन से अपने- अपने घर से लापता थे। युगल ने कहां और क्यों जहर खाकर खुदकुशी की है इस पर अब भी असमंजस बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए।
बृहस्पतिवार को कनखल क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर मैक्सवेल अस्पताल में एक युगल खुद पहुंचा था। युवक ने अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि युवती ने जहर खाया है। आनन- फानन में उसे भर्ती कर लिया गया था। चंद मिनट बाद युवक ने बयां किया था कि उसने भी जहर खाया है।
विज्ञापन

देर शाम उपचार के दौरान युगल की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अजीत (21)पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर और शीतल (28) पत्नी दिनेश निवासी डबखेड़ी नहटौर बिजनौर के रूप में हुई थी। देर रात तक भी युगल के परिजन को पुलिस तलाश नहीं कर सकी थी। शुक्रवार सुबह संपर्क होने पर युगल के परिजन पहुंचे थे, तब पूरे मामले की हकीकत सामने आई थी। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मृतक अजीत केबल नेटवर्क के लिए काम करता था। म़तका का पति उसके पिता के रिश्ते का भाई है। इस लिहाज से मृतका उसकी रिश्ते की चाची थी। कुछ समय से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मंगलवार से घर से लापता था और महिला भी बुधवार को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। युगल ने जहर क्यों और कहां खाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया कि मृतका के पिता बृजेश निवासी रूपपुर नटहौर बिजनौर के सुपुर्दगी में शव दिया गया है जबकि युवक के शव को उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।


पति ने शव लेने से किया इंकार
पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने शव भी लेने से इंकार कर दिया था। लेकिन मायके पक्ष की मान मनौव्वल के बाद पति भी अपने ससुर के साथ शव लेने पहुंचा था। ये बात सामने आई है कि युगल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक दोनों ही परिवारों को थी। एक बार पहले भी इस मसले को लेकर विवाद हुआ था। एसओ अनुज सिंह की मानें तो पति पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed