{"_id":"5cba1571bdec2214314985b1","slug":"101555699057-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति का पैसा हड़पने के आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोशनाबाद। छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी चैरब जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला सत्र न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दी।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बेदी ने बताया कि हरिद्वार के निजी संस्थानों में एससी/एसटी वर्ग के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति के बहाने करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। घोटालों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की जांच में कई कॉलेज प्रबंधकों के नाम सामने आए थे। जांच करने के बाद एसआईटी ने रुड़की क्षेत्र में स्थित फोनिक्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन चैरब जैन पुत्र कमल कुमार जैन निवासी जीवनी माई रोड ऋषिकेश जिला देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी पैसे के गबन का आरोप लगाया गया था। एसआईटी का आरोप था संस्थान प्रबंधन ने एससी/एसटी वर्ग के छात्र छात्राओं की समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपयों की जो छात्रवृत्ति प्राप्त की गई। उन बच्चों के एडमिशन भी नहीं कराए गए। उनके बैंक खातों को संस्थान के द्वारा संचालित किया जा रहा है। आरोपी चेयरमैन पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी पैसे का गबन करने का आरोप लगाया। मामले की सुनवाई करने के बाद सत्र न्यायाधीश ने संस्थान के चेयरमैन चैरब जैन की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।