Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crime graph is increasing rapidly under BJP government: Congress

भाजपा सरकार में तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ: कांग्रेस

Tue, 10 Sep 2024 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Crime graph is increasing rapidly under BJP government: Congress
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे शहर और प्रदेश का आमजन चिंतित है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेसियों ने देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती का खुलासा नहीं हो रहा है। इससे सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश पनप रहा है। कहा कि अगर जल्द ही डकैती का खुलासा कर शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामयश सिंह और ओपी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने न भय, न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता तो हासिल कर ली है, लेकिन अब राज्य में चारों तरफ भय और भ्रष्टाचार ही है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जिससे शहर की महिलाएं आक्रोशित हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, नईम कुरैशी, सुहैल कुरैशी, तरुण व्यास, शशि झा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, विमल शर्मा, अमित नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed