{"_id":"8ee0c2641b9591b6826b9c7a7806ff27","slug":"crane-construction-bridge-damaged-by-falling-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन टूट कर गिरने से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन टूट कर गिरने से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के तहत ज्वालापुर में लासलपुर के पास बनाया जा रहा एक पुल शुक्रवार की देर रात क्रेन से उठाया गया कॉलम गिर जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्रेन भी टूट गई।
विज्ञापन
काम कर रहे मजदूरों ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई। सूचना पर देर रात ही अधिकारियों ने पहुंचकर मुआयना किया। अधिकारियों ने दावा किया है कि पुल को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
इन दिनों हरिद्वार में अर्द्धकुंभ मेले के लिए काम गंगनहर में कराए जा रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गंगा में पानी भी छोड़ा जाना है, इस कारण गंगनहर में चल रहे कामों को निर्माणाधीन एजेंसी के अधिकारी तेजी से कराने में जुटे है। ज्वालापुर में लालपुल के पास बन रहे पुल पर भी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे एक क्रेन से पुल का भारी बड़ा कॉलम उठाकर पुल पर लगाया जा रहा था तभी क्रेन से छिटककर कॉलम पुल के ऊपर जा गिरा इससे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन का वजन उठाने वाला हिस्सा भी टूटकर गिर गया। इस कारण पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज आवाज के साथ पुल पर कॉलम गिरा तो वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोनकर सूचना भी दी। ऐसा माना जा रहा है कि तेजी से काम निपटाने की हड़बड़ाहट में भी ऐसा हुआ होगा। सूचना पर अधिशासी अभियंता मोहम्मद यूसुफ, एई संजीव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्रेन का ब्रूम टूटने के चलते वजन दार कॉलम निर्माणाधीन पुल पर गिर गया। हालांकि पुल को नुकसान नहीं हुआ है। दूसरे क्रेन मांगा कर काम शुरू कर दिया जाएगा।