{"_id":"9b5b04a3c6e9fcea2c581871963f4da3","slug":"cpu-performance-against-jailer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू दारोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू दारोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। सिटी पेट्रोल यूनिट के दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। सीपीयू के दारोगा के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
ज्वालापुर के मुख्य कटहरा बाजार में पुनीत गोयल की दुकान पर काम करने वाला अमजद स्कूटर लेकर जा रहा था। आर्यनगर चौक पर मौजूद सीपीयू के दारोगा ने उन्हें रोक लिया। हेलमेट न होने पर अमजद ने चालान काट लेने की बात कही। कहा कि वो कागजात कुछ देर में दुकान से ले आता है। आरोप है कि झल्लाए दारोगा ने अशब्द कहना शुरू कर दिए और धक्का मुक्की कर दी। दारोगा ने स्कूटर सीज कर दिया। वाहन सीज होने की बात पता चलने पर व्यापारी नेता संजीव चौधरी की अगुवाई में जब तक व्यापारी एकत्र होकर पहुंचे तब तक सीपीयू वहां से चली गई। गुस्साये व्यापारियों ने सीपीयू पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फिर एकत्र होकर सीधे कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे, जहां सीपीयू के दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में पुनीत गोयल, राजेश बादल, सुधीश श्रोत्रिय, अरुण कुमार, राहुल आहूजा, महेश धीमान, सचिन चौहान, शमशाद, नईम, मोहित मखीजा, अमजद समेत अनेक व्यापारी वर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन