फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Court moved against ED

ईडी के खिलाफ खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Fri, 05 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर के एक कंप्यूटर व्यवसायी ने प्रवर्तन निदेशायल (ईडी ) एवं साउथ इंडियन बैंक (देहरादून) के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीजेएम कोर्ट ने हरिद्वार पुलिस से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

 रानीपुर क्षेत्र की शिवलोक कालोनी के रहने वाले कंप्यूटर व्यवसायी विजय कुशवाहा ने सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने साउथ इंडियन बैंक शाखा, राजपुर रोड देहरादून से कई करोड़ लोन दिया था। आरोप है कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने उन्हें गलत तरीके से लोन दे दिया था। यह बात बैंक अफसर ने ही ऑडिट के दौरान पकड़ी थी। तब बैंक के उच्चाधिकारियों मसले का हल निकालने हुए उनके लोन पर मुहर लगा दी थी। आरोप है कि उसके बाद बैंक प्रबंधन ने पूर्व में अदा की गई किश्तों की रकम को उनके लोन में मर्ज नहीं किया। बात इतनी बिगड़ी की कानूनी लड़ाई शुरू हो गई। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने ही ईडी एवं आरबीआई के दो रिटायर्ड अफसरान की मदद से मामले को ईडी तक पहुंचाया। ईडी ने बिना जांच किए ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने लोन दिया है न कि उनके पास कालाधन है। ऐसे में ईडी की विभागीय कार्रवाई जायज है। कंप्यूटर व्यवसायी ने साउथ इंडियन बैंक एवं ईडी के कई अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। सीजेएम मनीष पांडे ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी को जांच कर विस्तृत आख्या देने के आदेश दिया है। मुददई पक्ष के अधिवक्ता अनिवाश शर्मा ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed