फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Couple on the run, the tension in the village

युगल फरार, गांव में तनाव

Mon, 28 Nov 2016 12:11 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 28 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते एक युगल के घर से भाग जाने के कारण एक गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय पुलिस ने एहतियात बरतते हुए गांव पीएसी तैनात कर दी है। आला अफसर भी मामले की पल पल की जानकारी ले रहे हैं। चूंकि, युगल अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखता है इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

विज्ञापन

लक्सर के एक गांव की किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी और क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसका नजदीकी गांव के ही बीए में अध्ययनरत छात्र से दोस्ती हो गई। 23 नवंबर को प्रेमी युगल गांव से गायब हो गया। यह जानकारी लगने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। किशोरी के परिजन ने पहले अपने स्तर से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर परिजनों ने थाने पहुंचकर लड़की को ढूंढने के लिए मदद मांगी। अलग-अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आला अफसरों के निर्देश पर गांव में सबसे पहले पीएसी की तैनाती की गई। प्रेमी युगल की बरामदगी को वेस्ट यूपी एवं दिल्ली में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। इधर, आला अफसर भी गांव के हालात पर निगाह बनाए हुए हैं। युगल काश्तकार परिवार से ताल्लुक रखता है।  थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि युगल की तलाश की जा रही है। किशोरी के परिजन की ओर से युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युगल को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed