फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corona not just a challenge: Kaushik

कोरोना चिंता नहीं सिर्फ चुनौती : कौशिक

Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Corona not just a challenge: Kaushik
शिवालिकनगर में कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में मंच पर उपस्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक , - फोटो : HARIDWAR
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना राज्य में चिंता नहीं केवल चुनौती है। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना से निपटने के लिए पहले दिन से ही प्रभावी कदम उठाए गए हैं। शहरी विकास मंत्री बीती शाम शिवालिकनगर नगर पालिका की ओर से संचालित अंत्योदय रसोई के विराम अवसर पर हुए कोरोना योद्धा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं और कोरोना योद्धाओं ने जैसे काम किया है वह सराहनीय है। अध्यक्षता कर रहे कालीपीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि संकट में ही सेवा की भावना का सबसे ज्यादा पता चलता है। डीएम सी रविशंकर और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने भी नगर पालिका की ओर से संचालित की जाने वाली सेवाओं को नजदीक से देखा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी, विशेष कार्याधिकारी अभय सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिडकुल इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत, रानीपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र, राजेश बालियान, राजीव चौहान, रीना तोमर, निशांत त्यागी, कैलाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed