फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Controversial book Mohammed released in the presence of saints

संतों की मौजूदगी में विवादित किताब मोहम्मद का विमोचन

Sat, 13 Nov 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Controversial book Mohammed released in the presence of saints
सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर सियासी बवाल अभी थमा नहीं कि शुक्रवार को हरिद्वार में संतों की मौजूदगी में यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन हो गया। रिजवी ने कहा कि किताब से इस्लाम और मोहम्मद की असलियत दुनिया के सामने आएगी। इसके साथ ही उन्होंने खुद की हत्या की आशंका भी जताई। रिजवी ने कहा कि कुछ खतरनाक संस्थान हैं, जो आगामी 20 वर्षों में हिंदुओं अस्तित्व मिटाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वसीम रिजवी ने कहा कि हिंदुओं को झूठा दिखाने के लिए अदालतों तक में ये बातें कही गईं कि राम थे ही नहीं। जबकि, सनातन धर्म से अच्छा कोई धर्म नहीं है। इस किताब के विमोचन के बाद उन पर और स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि पर देशभर में हमले होंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव करीब है। सियासी पार्टियां मुसलमानों का वोट हासिल करना चाहती हैं, लेकिन हर प्लेटफार्म पर हिंदुओं को अपनी ताकत बनानी और बचानी चाहिए। वसीम रिजवी ने कहा कि पुस्तक के विमोचन के बाद अगर उनकी हत्या हो जाती है तो महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि सनातन रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार करें।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि जितनी भी बातें आज तक उन्होंने कहीं, वसीम रिजवी ने उन्हें साबित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिहाद संपूर्ण मानवता के लिए खतरा है। दुनिया के हर व्यक्ति को सम्मान और आजादी के साथ रहने का अधिकार है। उन्होंने वसीम रिजवी को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि और संचालन महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि ने किया। इस दौरान स्वामी अमृतानंद, स्वामी दर्शन भारती, स्वामी ललितानंद, स्वामी साधनानंद, स्वामी परमानंद, स्वामी नरेशानंद, श्रीपरशुराम अखाड़ा अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed