फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contribution of 14 and a half lakh from Haridwar in 100 crore vaccination

सौ करोड़ टीकाकरण में हरिद्वार से साढ़े 14 लाख का योगदान

Fri, 22 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Contribution of 14 and a half lakh from Haridwar in 100 crore vaccination
देशभर में टीकाकरण का सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने में हरिद्वार से साढ़े 14 लाख टीकों की आहुति दी है। हालांकि, अभी भी स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य से एक लाख 18 हजार पीछे चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छूट रहे लोग वह हैं, जो या तो जानबूझकर ही टीका नहीं लगवाना चाहते हैं या फिर वह काम करने के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो बीमारी और गर्भवती महिलाएं अन्य कारणों से टीका नहीं लगवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी तेजी के साथ टीकाकरण शुुरू किया गया था। इसी अभियान का असर है कि भारत में टीकाकरण का आंकड़ा बृहस्पतिवार को सौ करोड़ को पार कर गया। यदि बात हरिद्वार जनपद की करें तो सौ करोड़ से अधिक के टीकाकरण का आकड़ा पार करने में हरिद्वार का भी विशेष सहयोग रहा है। हरिद्वार में 14 लाख 51 हजार 521 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा पांच लाख 70 हजार 333 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। हालांकि, टीकाकरण का लक्ष्य 15 लाख 70 हजार रखा गया है। जिससे अब भी एक लाख 18 हजार 479 लोगों को टीका नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम होने से कुछ लोग ऐसे हैं, जो लक्ष्य में तो हरिद्वार में दर्ज हैं, लेकिन नौकरी, मजदूरी करने के लिए बाहरी राज्यों में चले गए हैं। जिससे उन्होंने अगर बाहर टीका लगवा लिया है तो वह हरिद्वार में गिनती नहीं हो रही है। इसके अलावा कुछ गर्भवती महिलाएं भी जो टीकाकरण कराने से घबरा रही हैं। गर्भवती होने के उनपर ज्यादा दबाव नहीं बनाया जा सकता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो खून पतला करने की दवाई ले रहे हैं। उन्हें भी टीकाकरण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed