फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contract terminated without paying two months' salary

दो माह का वेतन दिए बिना खत्म किया एनएम का अनुबंध

Mon, 13 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Contract terminated without paying two months' salary
संविदा पर रखी एएनएम ने दो महीने का वेतन दिए बिना अनुबंध खत्म करने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद भी न वेतन नहीं दिया जा रहा है और न ही नवीनीकरण किया जा रहा है। जिससे वह बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संविदा पर तैनात रही एएनएम कर्मचारी पूजा, आरती, रेणू, रूबी, प्रियंका, मीनाक्षी आदि विकास भवन पहुंची। उन्होंने कहा कि 61 एएनएम को पिछले साल नीति आयोग के निर्देश पर संविदा पर रखा गया था। तब से लेकर अब तक कोरोना लहर में भी काम पर जुटीं रहीं। उन्होंने एक-एक दिन में सैकड़ोें लोगों को कोविड के टीके लगए। इसके लिए उन्होंने अपनी और अपने परिवार की भी चिंता नहीं की।
विज्ञापन

बावजूद उनका अनुबंध बिना बताए ही समाप्त कर दिया गया है। जिससे वह नवंबर से बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रही है। क्योंकि न ही संबंधित एजेंसी ने उनका नवीनीकरण कराकर उन्हें पुन: नौकरी दे रही है और न ही अभी तक उन्हें दो माह का वेतन दिया गया है। इस मौके उमा, संगीता, सरिता, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed