फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Consumers upset due to power cut in rural areas

ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Fri, 10 Jun 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to power cut in rural areas
विद्युत वितरण खंड बहादराबाद से जुड़ेे कई गांवों के लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। कटौती से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। ट्यूबवेल नहीं संचालित होने से खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की सबसे अधिक मार पड़ रही है। रात और दिन में कटौती होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बहादराबाद और सहदेवपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक कटौती की मार पड़ रही है। रात में तीन से चार घंटे की इमरजेंसी रोस्टिंग हो रही है। दिन में भी बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। अहमदपुर रामा कृष्णा राइस मिल के मालिक चंद्रभान सैनी ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। बिजली आने पर जब मिल चलाते हैं तभी कट लग जाता है। माल अंदर मशीनों में फंस जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवकुमार, प्रवीण कुमार, मनोज, ब्रजेश, नरेंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से दैनिक कामकाज ही नहीं पेयजल संकट भी झेलना पड़ रहा है। टुल्लू पंप नहीं चल पा रहे हैं। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी है। वहीं सहायक अभियंता अनुज जुदियाल ने बताया कि बिजली की डिमांड ज्यादा है। उत्पादन कम है। व्यवस्था में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की पहल से उद्योगों को बड़ी राहत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती पर रोक लग गई है। इससे उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। उद्यमियों ने बताया कि सिडकुल में बिजली की सप्लाई व्यवस्था में दो माह से बदलाव आया है। सिडकुल मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि वर्तमान में सिडकुल में अघोषित कटौती बंद है। महामंत्री राज अरोड़ा ने कहा कि बिजली व्यवस्था में काफी सुधार आया है। एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल्स सिडकुल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि उद्योगों को सुचारु रूप से बिजली मिल रही है। सिडकुल इंटरफेयर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश कपूर ने बताया कि फिलहाल विद्युत सप्लाई सुचारु मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed