फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Consultations for divisional presidents will be held on 28th and on 30th

28 को परामर्श और 30 को होंगे मंडल अध्यक्षों के चुनाव

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Consultations for divisional presidents will be held on 28th and on 30th
भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार की और सभी सदस्यों को चुनाव में प्रतिभाग करने को आह्वान किया। चुनाव के लिए 28 नवंबर को जनपद के सभी 26 मंडलों में रायशुमारी की जाएगी और उसके बाद 30 नवंबर को मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय देवपुरा में हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में जो संगठन चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होनी है, उसे भाजपा संगठन पर्व के रूप में मनाएगी। आगामी 28 नवंबर को जनपद के सभी 26 मंडलों में रायशुमारी की जाएगी और उसके बाद 30 नवंबर को मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। रायशुमारी में सभी चुनाव अधिकारी संबंधित मंडलों में जाकर ही बैठक कर रायशुमारी करेंगे। प्रत्येक मंडल से एक जिला प्रतिनिधि का भी चयन किया जाना है। जिला चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रायशुमारी के लिए अपेक्षित सूची में जो कार्यकर्ता हैं, उनमें मंडल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निवर्तमान जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री वर्तमान विधायक पूर्व विधायक प्रभारी मंत्री जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख मोर्चा जिलाध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष को अपेक्षित किया गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला प्रभारी विनय रोहेला, सह चुनाव अधिकारी शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अमन त्यागी सहित सभी 23 मंडलों के मंडल अध्यक्ष मंडल चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed