फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Construction of a main drain in Ganganagari Colony begins

Haridwar News: गंगानगरी कॉलोनी में मुख्य नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Construction of a main drain in Ganganagari Colony begins
सिडकुल। शिवालिक नगर वार्ड 3 स्थित गंगानगरी कॉलोनी में स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र में मुख्य नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस नाले के बनने से क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए रामधाम क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नूतन वर्मा, गरिमा सिंह, हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, कैलाश भंडारी, रविंद्र उनियाल, निरज प्रेमी, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, हरेंद्र सिंह, सुधांशु राय, पंकज पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed