फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Constitution of India most powerful in the world: Kaushik

भारत का संविधान दुनिया में सबसे सशक्त: कौशिक

Tue, 26 Nov 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Constitution of India most powerful in the world: Kaushik
ौहल्ला कडच्छ के पास संविधान दिवस पर आयोजित आंबेडकर पाकऱ स्थित बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की प्? - फोटो : HARIDWAR
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारत का संविधान हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती है। भारतीय संविधान के रचयिता डा. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के रूप में देश को प्रगति का महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला कडच्छ के पास स्थित आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर निर्धन कल्याण समिति की ओर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान पूरी दुनिया में सबसे प्रभावशाली संविधान है। संविधान दिवस को ऐतिहासिक दिन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश के संविधान के प्रति समर्पित रहकर देश हित में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने पार्क का जीर्णोद्धार व बाबा साहेब डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर छतरी लगवाने की घोषणा भी की। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, सरोज देवी, मदन गोपाल, रवि ढींगरा, सतीश कुमार, राजेंद्र पटेल, राकेश, भीमसेन, अरुण, सुभाष, मधुकांत, निर्मला देवी, कस्तूरी देवी, राहुल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
आम आदमी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की ओर से देश के संविधान दिवस के साथ ही पार्टी का संविधान दिवस भी मनाया। इस दौरान भूपतवाला स्थित गरीब कुष्ट सेवा समिति आश्रम जाकर गरीब, असहाय लोगों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को फल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी, जिला सचिव अनिल सती, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला संगठन मंत्री रणधीर सिंह, यशपाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार, अमरीश गिरी, शाहीन, अशरफ, सतीश कुमार शाह, अब्बास, अर्जुन सिंह, पंचवीर सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed