फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Constable Sumit Juyal passes away, officers pay tribute

Haridwar News: सिपाही सुमित जुयाल का निधन, अफसरों ने किया नमन

Tue, 14 Apr 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Constable Sumit Juyal passes away, officers pay tribute
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार तड़के दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही का पार्थिव शरीर मंगलवार को हरिद्वार लाया गया। खड़खड़ी श्मशान घाट पर पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारियों ने घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेरेमोनियल गार्ड ने शोक सलामी दी। एसएसपी ने बताया कि सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कोतवाली रानीपुर में तैनात थे। वह मूल रूप से देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed