फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congressmen staged a protest due to disruption in electricity and water supply

Haridwar News: बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a protest due to disruption in electricity and water supply
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने खड़खड़ी चौक पर बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली व जल संस्थान विभाग के अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली-पानी महंगा होने के बावजूद आमजन की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

वरिष्ठ श्रमिक नेता राजेंद्र चुटेला और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि शहर में बिजली-पानी की घंटों तक आपूर्ति ठप होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर महासचिव तरुण व्यास और पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ ने कहा कि यदि जल्द ही कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, बलराम गिरी कड़क, अजय गिरी, सुभाष कपिल, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन यादव, हिमांशु राजपूत, इंद्रमणि गौड़, पवन शर्मा, अनुज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed