{"_id":"580a47884f1c1b716b705ece","slug":"congressman-filed-another-lawsuit-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता पर एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता पर एक और मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालढांग जिला पंचायत सदस्य सुखविंदर कौर के पति कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह लहरी के खिलाफ श्यामपुर थाने में एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर एक ढाबा स्वामी के साथ धक्का मुक्की करते हुए हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वर्ष 2011 में गैंडीखाता के पास सैनी ढाबा के मालिक मुकेश कुमार ने कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह लहरी के खिलाफ डकैती समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी हुई थी। तब से मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को ढाबा स्वामी की ओर से गवाह रहे ग्रामीण गोविंद सिंह की कोर्ट में गवाही हुई थी।
आरोप है कि गवाह के कोर्ट में पेश होने से झल्लाया गुरजीत सिंह लहरी, अपने भाई सुरेंद्र और समर्थक हरप्रीत सिंह के साथ ढाबे पर जा पहुंचा। आरोप है कि ढाबा स्वामी मुकेश कुमार से धक्का मुक्की करते हुए मुकदमा वापस लेने को कहा। वरना, हत्या कर देने की धमकी दी। ढाबा स्वामी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को ढाबा स्वामी की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया । नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रहे है।