फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Congress will not fulfill the plans of dictator government'

‘तानाशाह सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होंगे देगी कांग्रेस’

Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Congress will not fulfill the plans of dictator government'
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पुरानी पार्टी के ध्वजवाहक नेताओं ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया था। इसके बाद प्रत्येक देशवासी स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बना। कहा, आज देश में फिर से तानाशाही हो रही है। देश को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है, लेकिन कांग्रेस तानाशाह सरकार के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चौकी तक तिरंगा यात्रा निकाली। रैली से पूर्व कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं। आज समय आ गया है कि भारत की जनता को इन फिरका परस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद आम जनता को यह बताना है कि कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और अंत तक खड़ी रहेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ा है। प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हम जनता पर अत्याचार और अन्याय नहीं होने देंगे। रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, नईम कुरैशी, पूर्व राज्य मंत्री किरणपाल चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल, चौधरी बलजीत सिंह, प्रदेश महासचिव यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर, धर्मपाल ठेकेदार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed