{"_id":"58012ab74f1c1b762b28faf7","slug":"congress-will-have-five-year-terms-kaushik","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को देना होगा पांच साल का हिसाब: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को देना होगा पांच साल का हिसाब: कौशिक
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस से मांगा हिसाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने पांच साल का हिसाब देना होगा। सरकार ने जिस तरह से जन समस्याओं और जनहितों की उपेक्षा की उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य हरिद्वार के एक होटल में 16 अक्तूबर को हरिद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली जाने वाली हिसाब दो जवाब दो पद यात्रा की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने का आह्वान किया। यह यात्रा रामलीला भवन हरिद्वार से ऋषिकुल मैदान तक निकाली जाएगी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। विधानसभा चुनाव के संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली जा रही यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। मध्य हरिद्वार की मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने दावा किया कि पदयात्रा में भारी भीड़ जुटेगी। उन्होंने मंडल में सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी। मंडल महामंत्री रवि जैसल, उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, बिंदिया गोस्वामी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पारुल चौहान, ऋचा गौड़, पार्षद राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, आभा, पुष्पाजंलि, रेखा धस्माना, राकेश नौटियाल, विजय ग्वाड़ी, आदित्य बंसल, प्रियव्रत गुप्ता, पवन दबोडिया, राजेंद्र, गुंजन क्वात्रा, आशीष धीमान, हेमंत सेठी, आशीष अमोली ने भी विचार रखे।
विज्ञापन