{"_id":"6102f5f78ebc3e85955a8a1e","slug":"congress-will-fight-elections-on-agenda-not-on-face-kishor-haridwar-news-drn385963494","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर नहीं, एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर नहीं, एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : किशोर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य किशोर उपाध्याय का स्वाग?
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनाव किसी चेहरे पर नहीं, एजेंडे पर लड़ेगी। जो राजनीतिक दल मुफ्त बिजली देने की बात कह रहे हैं, वह उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। निशुल्क बिजली, पानी और रोजगार जनता का अधिकार है। पूर्व सीएम हरीश रावत के चार सौ यूनिट फ्री बिजली देने के बयान से बचते हुए उपाध्याय ने कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तराखंड की जनता को यह सब चीजें निशुल्क मिलेंगी भी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रानीपुर मोड़ के पास एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य की 91 प्रतिशत जमीन सरकार ने लोगों से छीन ली है। जिससे सरकारें या तो यह जमीन, जंगल राज्य के लोगों को वापस करे, ताकि वह उन पर पर्यटन से जुड़े कामधंधे शुरू रोजगार पा सकें। यदि सरकार यह नहीं कर सकती है तो निशुल्क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, एक परिवार को प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देकर रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
जंगली जानवरों के हमले से मरने वालों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी देने की भी उन्होंने वकालत की। इस मौके पर विभाष मिश्रा, अंजू द्विवेदी, अंशुल श्रीकुंज, विशाल राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।