फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress will agitate if drinking water problem is not resolved

पेयजल की समस्या हल न होने पर आंदोलन करेगी कांग्रेस

Sun, 15 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Congress will agitate if drinking water problem is not resolved
पालिका क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल समेत अनेक समस्याओं का हल नहीं होने पर कांग्रेस ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। चेतावनी दी गई यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस पार्टी के शिवालिक नगर पालिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक टिहरी विस्थापित में हुई। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि सुभाष नगर टिहरी विस्थापित रामधाम व नवोदय नगर में पानी की समस्या विकराल रूप में खड़ी है। इन क्षेत्रों में गर्मियों के दिनों में पीने के पानी की बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए यहां पर नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि नालियां व सड़कें न होने के चलते भी आए दिन दिक्कत सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विधायक और सांसद तक भाजपा का होने के बावजूद भी सरकार इन क्षेत्रों में विकास का कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बैठक में भगवान सिंह तोमर, विजय धीमान, पुष्पेंद्र गुप्ता, राम आशीष यादव, एसएस चौबे, आरएस पाल, बीएन सिंह, अनिल सिंह, जसवीर सिंह, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed