फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress state spokesperson ran ran beaten

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Fri, 19 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 19 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिद्वार। एक अधिवक्ता केे पुत्र और उसके दोस्तों की पिटाई में नामजद  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व उसके दोस्त को जिला कोर्ट परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कांग्रेसी नेता के गले पहने काले धागे को खींचकर गला घोंटने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने कांग्रेसी नेता और उसके दोस्त को पकड़कर कोर्ट चौकी में सौंपकर जमकर हंगामा काटा। सीओ से भी अधिवक्ताओं की नोंकझोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेसी नेता और उसके दोस्त का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर के जे कलस्टर में कांग्रेसी नेता प्रमोद खारी पुत्र पूर्व दर्जाधारी डीपी खारी का घर है। उनके घर के पास ही एक घर में छात्र ट्यूशन पढ़ने आते है। बुधवार शाम ट्यूशन पढ़ने आए कुछ छात्र कालोनी के ही पार्क में खेल रहे थे। उनके खेलने पर कांग्रेसी नेता के पिता डीपी खारी ने नाराजगी जताई। जब छात्र नहीं माने तो डीपी खारी ने अपने बेटों को बुला लिया। कांग्रेसी नेता प्रमोद खारी, भाई मनोज, ड्राइवर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर छत्र हर्ष, सागर व रजत को बेल्टों से बेरहमी से पीटा। छात्रों ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। बुधवार देर रात परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गैस प्लांट चौकी का घेराव किया। एक छात्र के पिता बलवीर निवासी गांव रावली महदूद ने कांग्रेसी नेता, उसके पिता, भाई, ड्राइवर सहित छह युवकों के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेसी नेता प्रमोद खारी अपने समर्थकों के साथ जिला कोर्ट परिसर में पहुंचे। एक छात्र के पिता अधिवक्ता ऋषिपाल सैनी का आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने कोर्ट परिसर में ही गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस बात से गुस्साये अधिवक्ताओं ने कांग्रेसी नेता और उनके समर्थकों की घेराबंदी कर ली। कुछ युवक तो भाग निकले लेकिन मौके पर ही फंसे कांग्रेसी नेता प्रमोद खारी व उसके दोस्त सुरेश मोहन पुत्र बेलीराम निवासी ए-11 सुभाष नगर ज्वालापुर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कोर्ट परिसर से अधिवक्ता पिटाई करते हुए सीधे कोर्ट चौकी ले गए। अधिवक्ताओं के हंगामा करने के बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ राजेश भट्ट भी वहां पहुंच गए। पुलिस हिरासत में कांग्रेसी नेता के मोबाइल फोन पर बात करने से गुस्साये अधिवक्ताओं की सीओ से नोंकझोंक भी हुई। हंगामा होने पर पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इसके बाद अधिवक्ता देर रात दर्ज हुए मुकदमे में कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कांग्रेसी नेता और उसके दोस्त का चालन कर दिया। फिर कांग्रेसी नेता को सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिय गया। एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कांग्रेसी नेता के पिता, भाई, ड्राइवर एवं अज्ञात समर्थकों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed