फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress started picketing for the reinstatement of personnel

कर्मियों की बहाली के लिए कांग्रेस ने शुरू किया धरना

Thu, 21 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Congress started picketing for the reinstatement of personnel
निष्कासित श्रमिकों की पुन: बहाली की मांग को लेकर धरना देते कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
सिडकुल स्थित एक ऑटो कारखाने से निष्कासित श्रमिकों की पुन बहाली को लेकर कांग्रेस ने तीन दिवसीय धरना शुरू किया। कांग्रेसी के नेताओं ने कहा कि सिडकुल में आए दिन श्रमिकों का शोषण उत्पीड़न बढ़ रहा है। सरकार प्रत्यक्ष रूप से फैक्टरी मालिकों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

निष्कासित कर्मचारियों की बहाली को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिवालिकनगर चौक पर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि एक फैक्टरी प्रबंधन ने 10-15 साल पुराने 300 श्रमिकों को बिना कारण बताए नौकरी से निकाला है। श्रमिकों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। क्षेत्रीय विधायक और सरकार सिडकुल से दिवाली गिफ्ट लेने में मस्त है। सिडकुल के कारखाने से निकाले श्रमिकों को कार्य पर नहीं लिया तो विधानसभा घेराव करेंगे।
विज्ञापन

अंबरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हरिद्वार सिडकुल में आए दिन श्रमिकों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। श्रमिक महिपाल सिंह ने कहा कि सभी श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान देवाशीष भट्टाचार्य, राधेश्याम, अंकित चौहान, सुनील कुमार, अमित कुमार, मोहित चौधरी, आयुष सैनी, शरद, वेदांत, अमन गर्ग, सुरेश मोहन, महिपाल सिंह, अमरदीप रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed