{"_id":"587f99334f1c1b665ff0064a","slug":"congress-had-camped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने दिल्ली में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने दिल्ली में डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजर कांग्रेस की सूची पर लगी हुई है। बृहस्पतिवार शाम तक कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने की उम्मीद है। टिकट के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे कांग्रेसी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
हरिद्वार सीट से टिकट की अंतिम दौड़ में अब सतपाल ब्रह्मचारी और पुरुषोत्तम शर्मा के नामों की चर्चा है, लेकिन अंशुल श्रीकुंज और संजय पालीवाल के समर्थक भी अपने लिए संभावना बना रहे हैं। अरविंद शर्मा के लिए भी कई लोग पैरवी कर रहे हैं। दूसरी तरफ रानीपुर सीट के प्रमुख दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक आदि लगातार टिकट के लिए अपने पैरोकारों के जरिये जोर आजमाइश कर रहे है। राव आफाक ने दो दिन पहले ऋषिकेश आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर अपनी दावेदारी दोहराई थी।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव भी केंद्रीय नेताओं के जरिये अपने लिए माहौल बनाने में जुटे रहे। हरिद्वार ग्रामीण सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को अब टिकट मिलने की संभावना कम होते देख अन्य दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। देर रात तक यह सभी लोग दिल्ली में डटकर अपने नेताओं से संपर्क कर सूची जारी होने के बारे में जानकारी लेते रहे। दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सूची कल तक जारी होने की संभावना है।