{"_id":"5d6423f58ebc3e93ca6f637c","slug":"congress-came-out-in-protest-against-the-demolition-of-temple-haridwar-news-drn3175924198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास के मंदिर तोड़ने के विरोध में उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास के मंदिर तोड़ने के विरोध में उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
दिल्ली में संत रविदास का मंदिर तोड़ने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और वहां दोबारा से मंदिर निर्माण की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा मंदिर नहीं बनाया गया तो देशभर में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
सोमवार को महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने पुतला दहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत मंदिर तोड़ा गया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हिंदुओं की रक्षक यह भाजपा सरकार हिंदुओं के मंदिर तोड़कर कौन सी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार अनुसूचित जाति की विरोधी है। सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के मंसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे। प्रदेश सचिव सतीश दाबड़े ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का बहाना बनाकर मंदिर को तोड़ा गया। रोशन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के लोगों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। बाबा भीमराव आंबेडकर के बनाए कानूनों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, बलजीत सिंह, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बलजीत सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, अनिल भास्कर, बलराम राठौड़, अमरदीप रोशन, नितिन तेश्वर, जेपी पांडे, अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, गुलबीर सिंह, अरशद ख्वाजा, दिनेश पुंडीर, बीना कपूर, गार्गी राय, राजबीर चौहान, कैलाश प्रधान, उदयवीर सिंह, शहाबुद्दीन, नईम कुरैशी, रफी खान, दिनेश वालिया, रवि बहादुर, विशाल राठौर, अंजू द्विवेदी, नमन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।