{"_id":"61a8de0e817f4c767747a467","slug":"confluence-of-spirituality-and-modernity-will-be-seen-in-ram-temple-champat-haridwar-news-drn397661511","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर परिसर में दिखेगा आध्यात्मिकता व आधुनिकता का संगम: चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर परिसर में दिखेगा आध्यात्मिकता व आधुनिकता का संगम: चंपत
विज्ञापन
हरिद्वार में संतों से वार्ता करते विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि ती
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि श्रीराम मंदिर परिसर में आध्यात्मिकता के साथ ही आधुनिकता का संगम दिखेगा। इको फ्रेंडली परिसर में म्यूजियम, लाइब्रेरी, धार्मिक प्रतिष्ठान आदि शामिल किए गए हैं। ट्रस्ट ने 70 एकड़ के श्रीराम मंदिर परिसर को भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा के अनुसार बनाने की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली है।
बृहस्पतिवार को श्री हरी सेवा सनातन आश्रम भूपतवाला में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित चंपत राय ने कहा कि पूरा राम मंदिर परिसर राममय होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा। रामलला के दरबार में रामभक्तों को दिव्य-दर्शन की अनुभूति होगी। पूरा परिसर इको फ्रेंडली बनने के कारण मंदिर का ज्यादातर भाग खुला रहेगा।
उन्होंने कहा कि अनुमान है कि मंदिर बन जाने के बाद एक लाख श्रद्धालु रोज रामलला के दर्शन के लिए आएंगे। इसलिए व्यवस्थाओं को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि वह कम से कम अयोध्या में पांच से सात दिन ठहर सकें। विकसित नई अयोध्या को भगवान श्री राम के पूर्वज महाप्रतापी राजा इश्वाकु के नाम पर इश्वाकु नगरी के नाम से बसाया जाएगा।
विज्ञापन
आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने कहा कि आज हिंदू धर्म की स्वीकार्यता संपूर्ण विश्व में बढ़ रही है। भारतवर्ष में सनातन संस्कृति की नवीन चेतना पुन: जागृत हो उठी है। सनातन धर्म के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर सामान्य जनमानस की समझ बढ़ रही है। धर्म का आधार प्रकृति है और प्रकृति ही जीवन का आधार है। इस मौके पर अशोक तिवारी, साध्वी कमलेश भारती, संध्या कौशिक, नीता कपूर, नीलम त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, अमित चौहान, पंकज चौहान, मयंक चौहान, अमित मुल्तानिया, प्रभाकर कश्यप, अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।