फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Concern expressed over the dilapidated condition of roads.

हरिद्वार कुंभ : हरिद्वार की सड़कों की जर्जर हालत पर संतों ने जताई चिंता

Fri, 02 Oct 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over the dilapidated condition of roads.
भूपतवाला की सड़कों पर लीपापोती से कुंभ के भव्य आयोजन पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। विश्व सद्भावना मंदिर के परमाध्यक्ष आचार्य पारस मुनि ने भूपतवाला क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर की जा रही लीपापोती पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले से तीन महीने पहले सड़कों की जर्जर हालत चिंताजनक है। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने भी बेहतर सड़क निर्माण की मांग की है।
आचार्य पारस मुनि ने बताया कि भूमा निकेतन, वैष्णो देवी मंदिर और भारत माता मंदिर की सड़क 2009 में बनी थी। इसके बाद से इसकी देखभाल नहीं की गई, जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़कों के आदेशों का पालन न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क निर्माण के नाम पर केवल तारकोल डालकर लीपापोती की जा रही है। अधिकारियों से बात करने पर बजट खत्म होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

यह स्थिति कुंभ मेले के भव्य आयोजन पर सवाल खड़े करती है। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने कहा कि भूपतवाला संत बाहुल्य क्षेत्र है। यहां अनेक प्रमुख आश्रम और मंदिर स्थित हैं। कुंभ मेले में देशभर से लाखों संत, महंत और श्रद्धालु शामिल होंगे। क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर संत समाज चिंतित है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए तेजी से कदम उठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed