फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Commotion on taking custody of woman

महिला को हिरासत में लेने पर हंगामा

Fri, 19 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 19 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
इंसाफ पाने के लिए ससुराल के बाहर बैठी महिला को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल ले जाने के विरोध में उतरे शहरवासियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। लोगों की पुलिस अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक भी हुई। इधर, एसएसपी ने पूरे मामले में शिथिलता बरतने पर एसओ नत्थीलाल उनियाल को पुलिस कार्यालय अटैच कर दिया। मामले को तूल पकड़ने पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी शुक्रवार को मेयर मनोज गर्ग के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और महिला तथा उनके परिवार वालों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई के भी आदेश दिए।      
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को पुलिस ने जानकारी दी थी कि भ्रू्ण हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला पूजा शर्मा ने ससुराल के बाहर से धरना खत्म कर दिया है और वह एक धर्मशाला में शिफ्ट हो गई है। देर रात पूजा शर्मा फिर से ससुराल के घर के बाहर पहुंच गई। देर रात पुलिस फोर्स ने महिला को हिरासत में ले लिया और जिला अस्पताल ले गई। महिला के समर्थन में कालोनीवासी भी एकत्र होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां लोगों की एसपी सिटी ममता बोहरा, एसओ नत्थीलाल उनियाल से नोकझोंक हुई। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। आखिर में एसपी सिटी के समक्ष महिला ने बताया कि वह स्वस्थ है और इलाज नहीं कराना चाहती है।             
विज्ञापन

महिला के यह बात बोलने पर उसे जाने दिया गया। तब कही जाकर मामला शांत हुआ।  इधर, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने एसओ नत्थीलाल उनियाल को पुलिस कार्यालय अटैच कर दिया। उनके स्थान पर पीआरओ अनुज सिंह को कनखल भेजा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला जबरन ससुराल में घुसना चाह रही थी। कानूनी तौर पर सास- ससुर ने अपने बेटे को बेदखल किया हुआ है। वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही ससुराल वालों के घर के बाहर महिला के समर्थन में भारी भीड़ जुटी रही। दोपहर में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक महापौर मनोज गर्ग के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूजा शर्मा तथा उनके परिजनों को इंसाफ का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, संजीव चौधरी, अनुज वालिया, जेपी बडोनी, दुर्गावाहिनी की नेत्री ज्योति पाठक, दीपिका शर्मा, मंशा, पारुल आदि मौजूद रहे।               
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने दे दिया था हटाने का पत्र            
एसओ नत्थी लाल उनियाल ने करीब एक माह पूर्व ही एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को पत्र लिखकर हटा देने की मांग की थी। हालांकि एसएसपी ने अभी तक उनके पत्र पर संज्ञान नहीं लिया था। एसओ के खिलाफ पब्लिक डीलिंग की कई शिकायतें थी। रात का प्रकरण भी उन्हीं में से एक है। एसओ को पुलिस कार्यालय अटैच कर दिया गया है।             



पूरे मामले पर एक नजर            
कनखल की ज्ञान लोक कालोनी निवासी पूजा शर्मा अपनी बेटी आनंता, मां संध्या शर्मा के साथ पिछले कई दिन से अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी थी। आरोप था कि उसके पति को चौदह महीने से कुछ अता पता नहीं है। ससुराल पक्ष उसके संपर्क में है और उसे जो मोबाइल फोन नंबर दिया है वह भी स्विच ऑफ ही रहता है। पुलिस के सक्रिय होने पर पता चला था कि पति शरद शर्मा दुबई में है। तय भी हो गया था कि वह दो जून को यहां पहुंच जाएगा लेकिन विवाहिता टस से मस नहीं हुई थी। आखिर में विवाहिता की ओर से पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ भू्रण हत्या का केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि उसका कई बार गर्भपात कराया गया क्योंकि ससुराल पक्ष को बेटा चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed