फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   College administration to dismiss Professor

प्रोफेसर को बर्खास्त करे कालेज प्रशासन

Fri, 19 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 19 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य से मिलकर फेसबुक पर जेएनयू प्रकरण का समर्थन करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशद्रोही लोगों की बात का समर्थन करने वाले प्रोफेसर को ऐसे प्रसिद्घ कालेज में रहकर शिक्षा देने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन

शुक्रवार को एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एएन पांडेय से मिले। योगेश विद्यार्थी ने कहा कि कालेज के प्रोफेसर डा. आलोक श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक पर जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया की उस वीडियो का समर्थन किया है, जिसमें कि उन्होंने देश विरोधी नारे लगाए हैं। इसके अलावा भी फेसबुक पर भाजपा के खिलाफ और पाकिस्तान के समर्थन में कई पोस्ट की है। मांग उठाई कि ऐसे प्रोफेसर को कालेज से तत्काल बर्खास्त किया जाए और कानूनी कार्रवाई करायी जाए। प्राचार्य के कार्रवाई के आश्वासन पर वह लौटे। इस मौके पर प्रांत संयोजक श्वेेतांक त्रिपाठी, तरुण चौहान, मोहित चौहान, नागेंद्र चौरसिया, जानी सिंह, गौरव सैनी, विदित शर्मा, विकास जोशी, रचित गुप्ता, विमल भट्ट, अभिषेक अग्रवाल, सचिन भारद्वाज, विवेक कुमार, प्रशांत, कौशलेंद्र दुबे, अंकुर चौहान, मनीष चौहान, बसंत, रोहित, विकास, शुभम जोशी, शिवम भारद्वाज, रवि, अनुराग पांडेय, विनोद जोशी, अमन वर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


---------------------
फेसबुक पर पोस्ट कर यह रखा अपना पक्ष
आलोक श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर माफी मांगी है। मैं अपने शुभ चिंतकों एवं मित्रों से अनुरोध करता हूं कि मुझे गलत न समझा जाए। मैने कन्हैया कुमार के समर्थन में जो कुछ भी कहा था वो मामले पूरी तरह ना समझते हुए कहा था कि मेरा समर्थन राष्ट्र विरोधियों के लिए ना ही था ना ही हो सकता है। देश के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। .. मैं देशभक्त था और हूं भी। किसी भी व्यक्ति को जो भी मेरे कथन से आहत हुआ है। मै प्रार्थना करता हूं कि मुझे क्षमा करें। आशा है आप मुझे समझने का प्रयास करेंगे। वहीं अमर उजाला से अपना पक्ष रखते हुए भी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जिस समय कन्हैया की पोस्ट को लाइक किया था तो उस समय मुझे देश विरोधी गतिविधियां संबंधित जानकारी नहीं थी। कालेज प्राचार्य ने उन्हें नोटिस दिया था, जिसके संदर्भ में माफीनामा देकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे, उन्होंने लिखित में कुछ नहीं दिया। लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित स्टाफ के मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई करने को कहा गया है। शिक्षण संस्था में इस तरह के मामले या विवादित मामला नहीं होना चाहिए। प्रोफेसर ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी है।

- प्रो. एएन पांडेय, प्राचार्य, ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज।
----------------
फोटो
धरने पर बैठे भाजपाई
पथरी। गांव फेरूपुर में शुक्रवार को जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने गांव में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि जेएनयू प्रकरण ने देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों व जवानों को शर्मिंदा कर दिया है। मंडल अध्यक्ष अश्विनीपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को बांटने का कार्य कर रही है। अर्जुन चौहान, दिनेश चौहान, चंद्रकिरण, बिजेंद्र चौहान, राजेश सैनी, सुशील कुमार, शुभम सैनी, जितेंद्र सैनी आदि ने विचार व्यक्त किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed