फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CO's car was in the parking lot of Haridwar

सीओ की कार हरिद्वार की पार्किंग में मिली

Tue, 17 May 2016 12:08 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 17 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। दून पुलिस के लिए सिरदर्द बनी सीओ अव्वल सिंह रावत के घर से चोरी की गई कार हरकी पैड़ी से सटी पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग (धोबीघाट पार्किंग) से बरामद हुई। दोपहर तक चली घेराबंदी के बाद भी हरिद्वार और देहरादून पुलिस के हत्थे कोई चोर नहीं चढ़ सका। दोपहर बाद देहरादून पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

14 मई की रात को सीओ अव्वल सिंह रावत के जोगीवाला स्थित घर में घुसे चोर कोई कीमती सामान न मिलने पर कार ही ले उड़े थे। उस वक्त घर में उनकी बहू अकेले ही मौजूद थी। सीओ की कार चोरी होने से राजधानी पुलिस की नींद उड़ी थी। हालांकि, देहरादून पुलिस ने अपनी पड़ताल में कार ले उड़े गैंग को ट्रेस आउट कर लिया था। रविवार की देर रात ही कार के धोबीघाट पार्किंग में होने की सूचना देहरादून पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

देहरादून पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा था। देर रात से ही कार वापस लेने आते वक्त चोरों को दबोचने के लिए रणनीति बन गई थी।
पार्किंग के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी और कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों कपड़ों में तैनात कर दिए गए थे। दिनभर चली कवायद के बाद भी चोर कार को लेने नहीं आए। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले गए हैं। दो से तीन लोगों के कार में सवार होने की बात सामने आई है। फुटेज दून पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
...तो पुलिस की चाल भांप गए थे पारदी
- कार को बेरोकटोक दौड़ता रहा पारदी गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। बेहद शातिर पारदी गैंग के सदस्य आखिरकार दो जिलों की पुलिस को भी गच्चा दे गए। वे पुलिस की चाल को बखूबी समझ गए थे इसलिए ही वे कार लेने वापस नहीं आए। एक बड़ी बात ये भी है कि, वे आराम से दो दिन तक कार यहां से वहां दौड़ाते रहे लेकिन पुलिस के लंबे हाथ उन तक नहीं पहुंच पाए।

दून पुलिस की पड़ताल में कुछ घंटों में ये साफ हो गया था कि घटना के पीछे मध्यप्रदेश के भिड मुरैना में बसी आपराधिक पारदी जाति का ही हाथ है। ये पारदी बेहद ही शातिर होते हैं और इन्हें चोरी में महारत हासिल होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि, परिवार की मौजूदगी में ही वारदात को अंजाम देते है। एक विशेष किस्म का पाउडर घर में छिड़क देते हैं। जिससे घर के लोगों को नींद में बेहोशी छा जाती है। इसके बाद आसानी से घटना को अंजाम देते हैं। गैंग पिछले दो दिन से कार को देहरादून से हरिद्वार के बीच दौड़ा था पर किसी के हत्थे नहीं चढ़ा। जब पुलिस ने कार के इर्द गिर्द घेराबंदी भी कर ली तब संभवत वे रणनीति को भांप गए। इसलिए ही कार को लेने नहीं आए। पुलिस भी इस बात को स्वीकार रही है। ये पारदी गैंग के शातिराना दिमाग को दर्शाने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed