फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM Dhami Inaugurates First Patanjali Ayurveda Gurukulam in Haridwar on World Ayurveda Day Uttarakhand News

विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, सीएम धामी-आज ऐतिहासिक दिन

Wed, 23 Sep 2026 12:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 23 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

हरिद्वार में आयुर्वेद और भारतीय परंपराओं से जुड़ा एक नया अध्याय शुरू हुआ। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
CM Dhami Inaugurates First Patanjali Ayurveda Gurukulam in Haridwar on World Ayurveda Day Uttarakhand News
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ करते सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। आज विश्व आयुर्वेद दिवस भी है। उन्होंने कहा कि कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

कहा कि योग को दुनिया और हर घर तक पहुंचाने में जिन लोगों ने प्रयास किए, उनसे प्रेरणा लेकर भारतीय ज्ञान और परंपराओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जिन परंपराओं और जीवन पद्धतियों को अपनाया, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा, वैश्य समाज से ही हो सकता है चेहरा, रिपीट की परंपरा नहीं

पतंजलि गुरुकुलम के अनुसार, पतंजलि गुरुकुलम भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है और यहां पारंपरिक वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्थान की वेबसाइट पर हरिद्वार गुरुकुलम में कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई का उल्लेख है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा और आयुर्वेद से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed