{"_id":"616454448ebc3e05d25c060f","slug":"cm-asked-lilavati-how-much-free-ration-is-getting-haridwar-news-drn393071342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने लीलावती से पूछा, कितना मिल रहा फ्री राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने लीलावती से पूछा, कितना मिल रहा फ्री राशन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट भवन में महिलाओं को राशन की किट देते जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय , विधायक सुरेश राठौर व
- फोटो : HARIDWAR
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत ‘अन्नोत्सव’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल देहरादून से शुभारंभ किया। जनपद हरिद्वार में कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, मेयर अनीता शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा विकास तिवारी ने इसका शुभारंभ किया। जनपद के 15 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए लाभार्थियों से अन्नोत्सव के तहत बंटने वाले मुफ्त राशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरिद्वार की लाभार्थी लीलावती से पूछा कि आपके पास कौन सा राशन कार्ड है। लीलावती ने कहा कि मेरे पास गुलाबी राशन कार्ड है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि हर महीने राशन कितना मिलता है। लीलावती ने कहा कि फ्री वाला 25 किलो मिलता है। पांच यूनिट का राशनकार्ड है। मुख्यमंत्री ने लीलावती से उनके बच्चों एवं परिवार से जुड़ी जानकारी पूछी। लीलावती ने बताया कि तीन बच्चे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने हरिद्वार में ‘अन्नोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना है। यह योजना लॉकडाउन के समय गत वर्ष माह अप्रैल से नवंबर तक प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई थी। इसके अंतर्गत पांच किलो प्रति यूनिट की दर से खाद्यान्न वितरण किया गया। द्वितीय लहर में भी यही व्यवस्था लागू की गई। इसके अंतर्गत गत वर्ष 45 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण हुआ। इस वर्ष योजना के अंतर्गत अभी तक साढ़े 27 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पार्षद आनंद नेगी, चेयरमैन शिवालिक नगर पालिका राजीव शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की शिक्षक एवं छात्राओं ने स्वागत गीत से अभिनंदन किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने छात्राओं की ओर से प्रस्तुत स्वागत गीत की प्रशंसा की। उन्होंने उत्साहवर्द्धन के लिए इनाम भी दिया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी जुड़े।
प्रतीकात्मक बांटा गया खाद्यान्न
प्रतीकात्मक रूप से मंजू, सपना कौर, रेखा, दयावती, ममता, अल्पना, लीलावती, सुषमा, मोनिका, ममता, पूनम, अफसाना, सुषमा, मीना देवी, शिव कुमारी, सुमन, संगीता, बेबी,परमजीत, पन्ना देवी को खाद्यान्न के थैलों का वितरण किया गया।
सुभाषनगर में लाभार्थियों को बांटी राशन किट
हरिद्वार। सुभाषनगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत ‘अन्नोत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत लाभार्थियों को राशन किट वितरित कर हुई। इससे पहले जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया।
सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक निराश्रित, गरीब एवं कम आय वाले नागरिकों को मुफ्त खाद्यान्न एवं राशन उपलब्ध कराया, जो अभी तक जारी है। खाद्यान्न आपूर्ति से लेकर, गरीब आवास, अस्पताल में निशुल्क इलाज एवं पूरे देश का मुक्त वैक्सीनेशन अकल्पनीय है। कार्यक्रम में सभासद अरुणा देवी, बबीता, अंकुर, योगेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, अनिल राणा, पवन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा और उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर मौजूद रहे। संवाद