{"_id":"08699ecd04b5e8747823a93474bc69b9","slug":"closed-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों पर ‘चोर’ नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकानों पर ‘चोर’ नजर
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप मकान में ताला लगाकर सपरिवार छुट्टियां मनाने जा रहे है तो सावधान हो जाए। शहर भर के बंद मकानों पर चोरों की शातिर नजर लगी हुई है। चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस कर्मी भी सकते में हैं। चोर दिन के समय गली-मोहल्लों में घूमकर ताले लगे मकानों को चिह्नित कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौका मिलते ही मकानों से हजारों का माल पार कर रहे हैं। मंगलवार रात और बुधवार दिनदहाड़े चोरों ने जिस अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया उससे लगता है कि कोई गिरोह काम कर रहा है। प्रीत विहार में ग्रिल उखाड़कर चोरी करना या फिर विनायक कुंज में दिनदहाड़े माल पार करना। इससे लगता है कि चोर बेहद शातिर हैं।
विज्ञापन
गलियों में घूम रहे अंजान लोग
गली मोहल्लों में पिछले कुछ दिनों से अंजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसको लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस भी इन पर ध्यान नहीं दे रही है। यही नहीं शहर में तमाम ऐसे मोहल्ले हैं जिनमें आजकल रात 10 बजे के बाद सब्जी आदि बेचने वाले आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन बातों पर दें ध्यान---
संभव हो तो घर को खाली कतई न छोड़े, किसी परिचित को छोड़कर जाएं
यदि जाएं भी तो पड़ोसी को देखभाल की जिम्मेदारी दें
थाने, चौकी या फिर बीट अधिकारी को घर से बाहर जाने की जानकारी दें
घर में जेवरात, नकदी आदि न रखें। इन्हें बैंक मेें ही रखें
घर से जाएं तो कमरे आदि की लाइट जलाकर रखें, ताकि लगे की घर में कोई है