फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clashes between two parties in Badheri, cross case registered

Haridwar News: बढेड़ी में दो पक्षों में संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties in Badheri, cross case registered
बहादराबाद। ग्राम बढेड़ी राजपुतान में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सलमान निवासी बढेड़ी राजपुतान ने तहरीर में बताया कि आरिज, खालिद, आदिल, रोहिल 21 मई की देर रात घात लगाए हुए बैठे थे। सभी ने उसके चाचा फरमान से पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके पिता फुरकान, चाचा फरमान व सम्मून को पीटा।
विज्ञापन

वहीं आरिज ने आरोप लगाया कि फुरकान, फरमान अहमद, सम्मून, सलमान, शाहरूख उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। इसके चलते 21 मई देर रात फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद ही सभी एकत्र होकर तमंचा, तलवार, डंडे, लोहे की रॉड लेकर घर पर पहुंच गए। सभी ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसका भाई खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed