फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CISF planted two thousand saplings in BHEL

सीआईएसएफ ने भेल में लगाए दो हजार पौधे

Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
CISF planted two thousand saplings in BHEL
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत देशभर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट एसडी आर्य के नेतृत्व में अधिकारियों, जवानों, महिलाओं एवं बच्चों के अलावा एनजीओ सदस्यों ने भी हरिद्वार रानीपुर भेल में दो हजार पौधे लगाए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। कमांडेंट एसडी आर्य ने सबसे पहले पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण करने के साथ पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल परिसर में विभिन्न प्रजाति के 2000 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, उप कमांडेंट दीपक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed