{"_id":"5715218b4f1c1bf66e8b48f1","slug":"children-sit-at-lunch-in-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंच में बच्चों को बैठाया धूप में, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंच में बच्चों को बैठाया धूप में, कई बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर के एक पब्लिक स्कूल में बच्चों को धूप में बैठाने का मामला सामना आया है। दिन में 11 से एक बजे तक स्कूल में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर भी नहीं चलाया गया। बच्चों ने अपने घर जाकर धूप में बैठने की बात बताई। अभिभावकों ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर उन्होंने सीओ सदर को कार्रवाई को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सीओ ने रेल चौकी प्रभारी को मामले में 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि ज्वालापुर के एक पब्लिक स्कूल में सोमवार को दिन में 11 बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद कक्षाओं में बच्चे गर्मी झेलने को मजबूर हो गए। उसके बाद दोपहर में लंच हो गया। लंच होने के बाद बच्चों को धूप में बैठा दिया गया। जहां तेज धूप में बच्चों ने लंच किया। इस दौरान कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद जब बच्चे अपने घर पहुंचे तो मामले की शिकायत की। धूप में बैठाने की शिकायत पर अभिभावक स्कूल में पहुंचे, लेकिन वहां पर किसी भी प्रबंधक या प्रिंसिपल ने वार्ता तक नहीं की। मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की तो ऑफ कर लिया गया। सुनील सेठी ने कहा कि जनरेटर मरम्मत के नाम पर सौ रुपये महीना प्रत्येक बच्चे से फीस के रूप में लिया जाता है।
विज्ञापन
कोई सुनवाई न होने पर व्यापारियों ने मामले की शिकायत एसपी सिटी नवनीत भुल्लर से की। एसपी ने मामले की शिकायत सीओ सदर को करने को कहा। इस पर व्यापारी सीओ सदर राजीव मोहन से मिले। जहां मामले के बारे में अभिभावक व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि उनके बच्चे बीमार पड़ गए है। उन्होंने सीओ से कार्रवाई की मांग की। जिस पर सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रेल पुलिस चौकी प्रभारी दिल मोहन बिष्ट को सौंपी और 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर गौरव गोयल, अंकित बंसल, रूपेश गोयल, आशीष गुप्ता, सचिन मेहता, नरेश बजाज, आशीष मेहता, श्याम कोचर, ओमप्रकाश विरमानी, संजय वर्मा, संजीव चौहान, अंकुर शर्मा, यश लालवानी, रमन व्याकुल, अनुपम त्यागी, आशुतोष झा, विनोद गिरि, दीपक मेहता, राजू वधावन, प्रियवृत गुप्ता, सुमित घोष, अमन वार्ष्णेय, कमल खड़का, शुभम कोरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
-----------------------------
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे
हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज्वालापुर में बैठक कर पब्लिक स्कूलों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में तेजप्रकाश शाहू, विशाल गर्ग, सिद्घार्थ कौशिक, राजीव तुम्बड़िया, प्रनीत गोयल, पंकज कुमार आदि शामिल हुए।