फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Minister reached the tribute meeting of senior union official Shyamlal

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्यामलाल की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री

Thu, 16 Jan 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister reached the tribute meeting of senior union official Shyamlal
सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विद्या भारती के पू - फोटो : HARIDWAR
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विद्या भारती के पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री श्यामलाल की अस्थियां विधि विधान से हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में श्यामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्यामलाल विद्या भारती की नींव थे और उन्होंने उत्तराखंड में घर घर संघ का प्रचार किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्यामलाल संघ के कर्मठ, निष्ठावान, आदर्शवाद स्वयंसेवकों में से एक थे। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिरों का निर्माण कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्यामलाल के निधन को विद्या भारती सहित संघ के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लें।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तपन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्यामलाल जैसे स्वयंसेवक संघ की जीवंत पद्धति का हिस्सा हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री भुवन चंद प्रदेश, निरीक्षक विजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी कांत शुक्ला, विधायक आदेश चौहान, विभाग प्रचारक शरद कुमार व राज्य पुष्प, जिला संघ संचालक कुंवर रोहिताश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा नेत्री कल्पना सैनी, अन्नू कक्कड़, विवस तिवारी, आशुतोष शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, जिला प्रचारक अमित कुमार, विमल कुमार, सुशील चौहान, नरेश शर्मा, राहुल कुमार, अमित शर्मा, विक्रम भुल्लर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed