फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Tuesday performed the

Haridwar News: सीएम धामी ने किया 213 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Tue, 21 Jul 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 21 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Tuesday performed the
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार में 213 करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि यात्रा में मिलावट रोकने के लिए व्यापारियों का पहचान और प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से पूर्वजों के बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि देवभूमि में सभी शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर योजना के तहत बनने वाले प्रशासनिक मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही हरकी पैड़ी पुनर्विकास, हरकी पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र के पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के सरकार के व्यापक विजन का हिस्सा हैं। हरिद्वार वह पवित्र भूमि है, जहां श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यहां से श्रद्धालु आत्मिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का दिव्य अनुभव लेकर लौटता है। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी आस्था का महासागर और भारत की सांस्कृतिक एकता का महापर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि नया उत्तराखंड अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से नहीं, बल्कि न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के आधार पर चलेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी राजनीति केवल तुष्टिकरण और नकारात्मकता पर टिकी है, वे इन ऐतिहासिक विकास कार्यों को अवरुद्ध करने की साजिशों में लगे हैं। वे जनता को गुमराह कर प्रदेश की प्रगति रोकना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष चाहे जितनी बाधाएं खड़ी कर ले, विकास कार्यों की रफ्तार रुकने नहीं दी जाएगी।

राहुल गांधी पर साधा सीधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देहरादून में एक पार्टी युवराज'''' ने झूठ बोलकर युवाओं को बरगलाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने विपक्ष को झूठ की राजनीति न करने की नसीहत दी।

प्रशासनिक मार्ग का नाम होगा भगीरथी
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मंच से नव-शिलान्यास किए गए प्रशासनिक मार्ग का नाम ''''भगीरथी'''' रखने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में तुरंत सहमति जताते हुए कहा कि मार्ग का नाम भगीरथी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि आने वाले समय में कांवड़ और कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुंभ क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा।


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
इस ऐतिहासिक मौके पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैंड़ा, प्रदीप बत्रा, दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed