फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhath observed sing kharna

छठ के गीत गाते मनाया खरना

Sat, 05 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 05 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chhath observed sing kharna
Chhath puja kharna women prepare food in the singing. - फोटो : amarujala
छठ के दूसरे दिन सैकड़ों पूर्वांचलवासियों ने श्रद्धा पूर्वक छठ मैया की पूजा करते हुए खरना मनाया। भोजपुरी गीतों की धमक से धर्मनगरी गूंज उठी। पूर्वांचल जनजागृति संस्था ने भेल में कई सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


भेल सेक्टर पांच में संस्था अध्यक्ष ब्रह्मा शंकर चौबे के संयोजन अमे पर्व की शुरूआत हुई। सुबह से ही व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और मिट्टी के चूल्हे को गाय के गोबर से लीपा। पूर्वांचली सभ्यता में सजीधजी महिलाएं एक स्थल पर जुटनी शुरू हुई। जब तक भोजन तैयार होता रहा तब तक महिलाएं लोक गीत गाती रही। इस दौरान भोजपुरी गीतों ने समां बांधा। पूरे दिन निराहार रहकर सायंकाल खीर बनाई और रोटी के साथ पांच कन्याओं को जिमाया। गाय को भी भोजन कराया। एकत्रित सभी पूर्वांचलवासियों को भोजन कराने के बाद महिलाओं ने स्वयं भोजन ग्रहण किया। रात तक महिलाएं कलश के सामने दीप प्रज्ज्वलि कर छठ मैया की स्तुति की। भोजपुरी कलाकारों द्वारा गीत सुनाए गए। देर रता तक स्तुति वंदना और आराधना चलती रही।
विज्ञापन


आयोजन में ललिता मिश्रा, सुनील पांडे, कमलेश मिश्र, पूर्व विधायक रामयश सिंह, नवीन तिवारी, विजय कुशवाहा, विरेंद्र मौर्य, रेनू पांडेय, आशा चौबे, सीमा ओझा आदि ने भाग लिया। घरों में छठ व्रत महिमा के गीत गाए गए और कथा सुनाई गई। प्रसाद ग्रहण के साथ छठ पर्व का व्रत प्रारंभ हो गया। रविवार शाम ढलते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। गंगा तटों पर बैंड बाजों के साथ हजारों पूर्वांचलवासी एकत्रित होंगे और देर रात आतिशबाजी करेंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान कार्तिकेय का जन्मदिवस आज
निरंजनी अखाड़े में भगवान कार्तिकेय का जन्मदिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस आयोजन में अनेक अखाड़ों और आश्रमों के साधु संत प्रतिभाग करेंगे।

भेल स्कूलों में अवकाश नहीं होने पर रोष  
 भोजपुरी लोक समिति की भेल रानीपुर में आयोजित बैठक में महिला भोजपुरी लोक समिति की अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से स्कूलों में अवकाश घोषित करने के बाद भी भेल प्रबंधन ने स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया है। जबकि करवा चौथ पर मुख्यमंत्री की ओर से अवकाश की घोषणा पर भेल अधिकारियों की ओर से अवकाश कर दिया गया था। महामंत्री संतोष कुमार ने कहा कि भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। भेल के स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं करने के विरोध में समिति ने सचिव ईवीएम अरविंद्र गुप्ता का घेराव करने की चेतावनी दी है। बैठक में विनोद कुमार, विवेक कुमार, शिव कुमार, नंद किशोर, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, राजेश्वरी, सुलेखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed